चेन्नई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भूख हड़ताल पर बैठे

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के. पलनीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम मंगलवार सुबह चेन्नई में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी भूख हड़ताल कावेरी जल विवाद को लेकर है। मुख्यमंत्री पलनीस्वामी और उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा है कि केंद्र सरकार कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड को लेकर संविधान तैयार करे। उनका कहना है कि तमिलनाडु को उसके हिस्से का पानी मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का जो अधिकार बनता है उसके मुताबिक उसे कावेरी का पानी नहीं दिया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों नेता भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *