बिहार

दूल्हा बनने जा रहे हैं लालू के बेटे तेज प्रताप, इसी माह होगी सगाई, जानिये कौन है दुल्हन

दिवाकर, पटना
राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। इसी माह के अंत में उनकी सगाई होने जा रही है। वहीं लालू प्रसाद यादव फिलहाल एम्स में भर्ती हैं और उनकी देखभाल के लिए 6 डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव की शादी बिहार की ही पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी के साथ होने जा रही है। चंद्रिका प्रसाद राय पूर्व राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, तेज प्रताप यादव महागठबंधन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे और अयोध्या में राम मंदिर बनवाने को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव की सगाई इसी माह के अंत में होनी है शादी की तिथि फिलहाल तय नहीं हो सकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *