बिहार

रोज झगड़ा करता था पति, परेशान पत्नी ने पहले खाने में दिया जहर फिर चाकू से काट डाला प्राइवेट पार्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

एजेंसी, पटना
पत्नी के साथ आए दिन झगड़ा करना और मारपीट करना एक पति को महंगा पड़ गया. पत्नी ने पहले तो पति के खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया, उसके बाद जब पति सो रहा था तो चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला. लहूलुहान हालत में पीड़ित पति थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, पटना के फुलवारी शरीफ के अंतर्गत पड़ती अलाव कॉलोनी के रहने वाला एक शख्स लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा. उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी ने उसे खाने में जहर देकर जान से मारने की कोशिश की. इसके बाद वह सो रहा था तो पत्नी ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला. इसके बाद वह सीधा थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत दी.

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. मामले में कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी जिसके बाद मामले को शांत करा दिया गया था. लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. पति से विवाद से परेशान पत्नी ने आज यह कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *