खेल

IPL-11 का आगाज आज शाम 6:15 पर

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 11 का आगाज बस कुछ ही देर में होने वाला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन, वरुण धवन और जाने-माने डांसर, फिल्म निर्माता व अभिनेता प्रभुदेवा परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और तमन्ना भाटिया भी जलवे बिखेरेंगी। वही जाने-माने सिंगर मीका सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
इस सीजन का पहला मैच मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और पूर्व विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन कई मायनों में अहम है। इस बार इसमें कई बदलाव किए गए हैं। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ समय में इंडियन प्रीमियर लीग की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस बार IPL काफी दिलचस्प माना जा रहा है। शाम 6:15 पर इसका आगाज होगा। रंगारंग कार्यक्रमों के बाद में शुरू होगा। चीयरलीडर्स को देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों के मरने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *