यूपी

सेंटर ऑफ फैशन डिजाइन में उमेश गोगना ने सिखाए फैशन फोटोग्राफी के गुर

इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय फैशन फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें जाने-माने फोटोग्राफर और सोनी के ब्रांड एंबेसडर उमेश गाेगना ने विद्यार्थियों को फैशन फोटोग्राफी की बारीकियों से रूबरू कराया। इस दौरान स्टूडेंट्स को स्टूडियो और आउटडोर शूट के बारे में बताया।

फैशन फोटोग्राफी में स्पेशल इफेक्ट्स की भी जानकारी दी। संस्थान के फोटोग्राफी हेड एसके यादव ने बताया की दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान स्टूडेंट्स को काफी कुछ सीखने को मिला। उमेश गोगना एक अनुभवी और बेहतर फोटोग्राफर हैं। दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। उमेश गोगना के साथ 2 दिन की कार्यशाला यादगार रही। इस दौरान कई उम्दा तस्वीरें खींची गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *