हरियाणा

खेल स्टेडियम के लिये अनशन पर बैठे खिलाड़ी

संजय राघव, सोहना
सोहना के गांव घामडोज में खेल स्टेडियम नही होने से जहाँ बच्चे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए है वही दूसरी तरफ गाव के पूर्व सरपंच ने वन विभाग की सरकारी जमीन को स्टेडियम की आड़ में साजिश के तहत कब्जाने का आरोप लगाया है।
अनशन पर बैठे गांव के स्कूली बच्चे और खिलाड़ियों ने बताया कि वन विभाग द्वारा उनके खेलने के मैदान खत्म कर दिया गया।जिससे उनको प्रक्टिस करने में काफी परेसानी आ रही है।बताया कि हमारा अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक वन विभाग खेलने के मैदान को खाली नहीं कर देता।
इस मामले को लेकर जब हमने एम टू एम क्लब के कोच मुकेश ने बताया कि यह गाव की पंचायती जमीन है lजिस पर बच्चे कई सालों से प्रक्टिस कर रहे थे lऔर पंचायत ने इसके लिए खेल स्टेडियम के लिए प्रस्ताव कर एडीसी गुरुग्राम को भेजा हुआ है lजिसका बजट भी पास हो चुका है लेकिन वन विभाग ने अचानक आकर यहां पर लगे खेल के सामान को उखाड़ कर फेंक दियाl और पेड़ लगा दिए जिस विषय को लेकर वन मंत्री राव नरबीर से भी मिले जिन्होंने वन विभाग को आदेश देकर बच्चो को खेलने की बात कही थीl लेकिन आज तक स्टेडियम में वन विभाग का कब्जा है।
वहीं, गांव के पूर्व सरपंच जगदीश राघव ने खेल के इस मैदान पर खुलासा करते हुए बताया कि एम टू एम के नाम से गाव के ही दोनो भाईयो ने एक फर्जी क्लब बनाया हुआ है जो दोनों सगे भाई महेश व मुकेश है।जो वन विभाग की जमीन को हड़पना चाहते है।वही पूर्व सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत ने भी इस जमीन को खाली कराने के लिए इनको नोटिस दिया हुआ है।बताया कि गाव में बच्चो के खेलने के लिए पहले से ही ग्राउंड मौजूद है। लेकिन ये दोनों भाई सरकारी जमीन को हड़पने की नियत से अनशन का नाटक करा कर लोगों को भ्रमित कर गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *