हरियाणा

सोहना विधूड़ी फार्म पर मिला अधजला शव

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रिठौज मार्ग पर स्थित विधुड़ी फार्म हाउस में एक युवक का अधजला शव बरामद हुआl सूचना पाते ही भौंडसी पुलिस मौके पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में ले लियाl शव के पास से कुछ कागजात बरामद हुए हैंl जिनके आधार पर पुलिस युवक की शिनाख्त कर रही है lमौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम वह डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है मौके की जांच कर रही हैl
भौंडसी पुलिस को इतला मिली कि रिठौज मार्ग पर स्थित विधुड़ी फार्म में एक युवक का शव पड़ा हुआ है मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में किया सबके आसपास एक आधार कार्ड एक किताब व अन्य कागजात पड़े हुए थेl वहीं फार्म हाउस में बताया जा रहा है कि कोई भी नहीं रहता था बस चौकीदारी कभी-कभी आता है lफार्म हाउस में जहां कमरे बने हुए हैं उनके पीछे शव बरामद हुआ है l
एसएचओ उमेश ने बताया कि मौके पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया जो मामले की जांच कर रहे हैं lफिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है की शव किसका है इसी को लेकर पुलिस क्षेत्र के लोगों से इसकी जानकारी भी ले रही है लेकिन अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हुई हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *