झारखण्ड

29 अप्रैल को कुर्मी महाजुटान रैली को सफल बनाएं : जगरनाथ महतो

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

नावाडीह प्रखंड के देवी महतो इंटर कॉलेज नावाडीह में रविवार को कुरमी/कुडमी समाज की एक बैठक डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के अध्यक्षता में हुई ।संचालन मुखिया सुरेश महतो ने किया। ।बैठक में मुख्य रूप से आगामी 29 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी में कुरमी/कुडमी महाजुटान रैली को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।जिसमें कुरमी/कुडमी को पुनः अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग रखी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवो मेंं 20 अप्रैल को कुरमी जाति जागरूकता जन जागरण अभियान चलाना व प्रत्येक परिवार से यथाशक्ति सहयोग लेना है । आगामी 29 अप्रैल को कुरमी महाजुटान रैली शामिल होने के लिए अपील भी करना है। वहीं25 अप्रैल को देवी महतो कालेज मेंं ही समीक्षात्मक बैठक होगी ।तैयारी समिति के लिए विधायक श्री महतो के नेतृत्व में सभी पंचायत के स्वजातीय मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्यों को शामिल किया गया है।इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद,  पंसस यदु महतो, जगरनाथ महतो,गोविंद महतो ,मुखिया सुरेश कुमार महतो,भेखलाल महतो, गोपाल महतो,देवानंद महतो, भुवनेश्वर महतो, साधु महतो,अनन्त लाल महतो,गुप्तेश्वर महतो,जयलाल महतो,जयनाथ महतो, पूर्व मुखिया गणेश प्र.महतो,गिरजा प्र.चौधरी, बाल मुकुंद महतो ,मोहन महतो,टेकलाल महतो,शंभू महतो,शिव कुमार, नारायण महतो,हेमलाल महतो,हरि महतो,भैरो महतो,नवल किशोर महतो,भोला राम महतो,निर्मल महतो,खेमलाल महतो,राजेश कुमार, रूपलाल महतो,रामेश्वर महतो  सहित कई लोग शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *