झारखण्ड

ऊपरघाट में पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना

ऊपरघाट स्थित पेंक पंचायत के रोहनियाटांड में शनिवार को जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी को देखकर गांव वाले भयभीत है। बताया जाता है कि हाथी अपने झूंड से बिछड़ गया है। शुक्रवार की अहले सुबह रोहनियाटांड ओर दोपहर में बरवापानी गांव के जंगल में एक हाथी देखा गया। इसकी सूचना बेरमो वन क्षेत्र के रेंजर डीके श्रीवास्तव को ग्रामीणों ने दी है। हालांकि अभी तक हाथी ने किसी प्रकार जानमाल की क्षति नही पहुंचायी है। लेकिन दर्जनों किसान के धान की बिजडा नष्ट कर दिया है।

पेंक में चाहरदिवारी तोड़ दिया है। मकई की फसल को चट कर गया। रेंजर ने कहा कि ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की सलाह दी गयी है। झूंड से बिछडा़ हाथी अकेले ओर खतरनाक हो जाता है। हाथी को भगाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *