हरियाणा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने छात्रा को कैबिन में बुलाया, चॉकलेट दी और फिर किया ये गंदा काम…

भारत साबरी, कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि प्रोफ़ेसर ने उसे फेल करने की धमकी दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायत दी है कि उसके प्रोफ़ेसर ने उसे अपने कैबिन में बुलाया। केबिन में बुलाने के बाद वह अश्लील बातें हैं और अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने प्रोफेसर का विरोध किया तो प्रोफेसर ने उसकी बाजू पकड़ी और उसे चॉकलेट भी दी। साथ ही किसी को भी इस संबंध में बताने पर एग्जाम में फेल करने और जान से मारने की धमकी दी। प्रोफेसर ने छात्रा को अपना मोबाइल नंबर देते हुए मैसेज करने और बात करने को कहा। प्रवीण कौर ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी प्रोफेसर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *