दिल्ली देश

अब सरेआम महिला के गाल सहलाकर फंस गया यह राज्यपाल, जानिए कौन है

Share now

नई दिल्ली। देश में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन कुछ नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का है। छात्राओं को परीक्षा में ज्यादा नंबर देने का झांसा देकर अधिकारियों को सेक्सुअल फेवर देने की बात करने वाली महिला प्रोफेसर से संबंधों में घिरे तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित सार्वजनिक रूप से एक महिला पत्रकार के गाल सहलाने को लेकर विवादों में आ गए हैं।
बनवारी लाल पुरोहित जिस विवि के चांसलर हैं वहां की एक महिला प्रोफेसर का एक टेप वायरल हुआ है जिसमें वह अधिक नंबर पाने के लिए छात्राओं से अधिकारियों और प्रोफेसरों को सेक्सी वॉलपेपर देने की बात कर रही है। यह महिला प्रोफेसर खुद को राज्यपाल का करीबी बता रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। किसी मामले में सफाई देने के लिए राज्यपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इसमें जब महिला पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो वह सार्वजनिक रूप से उसका गाल सहलाने लगे। इसके बाद वह बिना जवाब दिए ही चल दिए। महिला पत्रकार ने इसका विरोध करते हुए इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि आप एक महिला की मर्जी के बिना उसके किसी भी अंग बोर्ड कैसे छू सकते हैं। महिला पत्रकार ने ट्वीट कर अपना विरोध दर्ज कराया है। जिसके बाद कई पत्रकारों ने और राजनीतिक दलों ने राज्यपाल की हरकत की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को राज्यपाल कैसे बने रहने दिया जा सकता है। तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी डीएमके के नेताओं ने भी इसकी निंदा की है। राज्यपाल की इस हरकत पर कनिमोझी ने ट्वीट कर लिखा है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति कैसे इस तरह की हरकत कर सकता है उसे मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *