हरियाणा

…आखिर कैथल के डीसी को क्यों चलानी पड़ी नाव, पढ़े पूरी खबर

Share now

कुरुक्षेत्र ( ओहरी )

कैथल के बिदक्यार झील में कई वर्षों बाद फिर से नौकायन शुरू हो गई है। डीसी सुमेधा वर्मा ने इस का शुभारंभ किया । उन्होंने खुद पैदल चलित नौका में झील का पूरा चक्कर भी लगाया। नौकायन के लिए अभी 40 रुपए का टिकट लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सैर के समय सुबह 5 से 8 बजे तक और साय 5 से 9 बजे तक नियमित सुरक्षा कर्मचारिओं की भी नियुक्ति भी की है। उन्होंने कहा की पालतू जानवरों और साइकिल सवारों की पार्क में एंट्री रोकने के लिए पार्क में बोर्ड लगाएं जायेंगे और सुरक्षा कर्मचारिओं को भी इस बारे में निर्देश दिए जायेंगे। इस मोके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक आर एस मित्तल , नगरपरिषद् के कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह , सचिव कुलदीप मलिक , प्रदीप कुमार सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *