झारखण्ड

कठुआ व उन्नाव रेप के खिलाफ कसमार में कैंडल मार्च

रामचंद्र कुमार अंजना, बोकारो थर्मल 

कठुआ – उन्नाव व अन्य दुष्कर्म कांड के खिलाफ गुरुवार को कसमार प्रखंड के सीपीआईएम , सीपीआई , भाकपा माले , भीम आर्मी , फेम झारखंड , आम आदमी पार्टी व जनवादी महिला समिति व अन्य संगठनों ने कसमार के तिनकोनिया चौक से प्रखंड मुख्यालय तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च से पूर्व नुक्कड़ सभा भी आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते सीपीआईएम के जिला सचिव शकुर अंसारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ से लेकर यूपी के उन्नाव जिले का दुष्कर्म देश के लिए दुःखद घटना है। दुःखद बात यह कि इस मामले में बीजेपी सरकार दोषियों को बचाने में जुटी है। सभी ने नारेबाजी करते हुए रेप कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान सभी ने रेप की शिकार मासूम लड़कियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रहकर उन्हें याद किया।इस अवसर पर सीपीआईएम के शकुर अंसारी , सीपीआई के दिवाकर महतो , भाकपा माले के बुधन करमाली , भीम आर्मी के चंदन दास , आप के कमाल हसन , फेम झारखंड के कमलेश जायसवाल , शेखर शरदेन्दू ,शोहराब अंसारी, जनवादी महिला समिति के शबनम परवीन , शुभम झा , गुलाम हुसैन , उमाशंकर महाराज , मिंटू दास , अली इमाम , सेराज , लालमोहन सिंह , जटाधारी सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *