हरियाणा

सोहना-गुड़गांव मार्ग पर बदमाशों ने लूटी स्कॉर्पियो

Share now

संजय राघव, सोहना
सोहना में समय बदमाशों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है वीरवार देर शाम एक कार में सवार बदमाशों ने सोहना गुडगांव मार्ग चुंगी नंबर 1 के पास कट्टे की नोक पर एक सिक्योरिटी ठेकेदार की स्कार्पियो लूट लीे l अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए lबताया जा रहा है कि आरोपी चोरी की कार में आए थे वह चोरी की कार को वही मौके पर छोड़कर फरार हो गए lसूत्र के अनुसार कार बदमाशों ने रोहतक क्षेत्र से चुराई हैl जानकारी के अनुसार गांव दरबारी पुर निवासी रविंद्र बोकन अपनी स्कार्पियो को लेकर गुडगांव की तरफ जा रहा थाl जब वह चुंगी एक के पास पहुंचा मौके पर चार-पांच अज्ञात बदमाश खड़े हुए थे lउन्होंने बंदूक की नोक पर उसे गाड़ी से उतार दिया व गाड़ी को लेकर फरार हो गए lरविंद्र ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी कीl मामले की सूचना पाते ही सोहना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दीl सोहना थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जो कार बरामद हुई है उसके बारे में पता लगाया जा रहा हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *