कुरुक्षेत्र (ओहरी)
शिरडी साईं सेवा संघ द्वारा कालेश्वर तीर्थ में बने शिरडी सांई मंदिर में साईं संध्या का आयोजन हुआ जिसमे बड़ी संख्या में आए भक्तों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने शिरड़ी सांई की महिमा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से सांई को पुकारता है, तो साईं उसकी करूण पुकार अवश्य सुनते हैं। अपने भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करते हुए वे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सांई ने अपना समस्त जीवन जीवों के कल्याण में लगाया। हमें सांई के दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। मंदिर में बड़ी संख्या में आए साईं भक्तों ने गुरू स्थान की परिक्रमा कर धूनि माई पर अगरबत्तियां लगाई और धूप आरती में भाग लिया। इससे पूर्व साईं पालकी निकाली गई, जोकि कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इसके पश्चात भजन गाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और साईं पाठ किया। शिरड़ी साईं की धूप आरती में पुजारी वासुवा ममगाई, माणिक शर्मा, दीपक शर्मा, श्याम सुन्दर सेठी, नवीन शर्मा, अरूण गौड़, आरुप दास, धीरज गुलाटी, नीना गुप्ता, रेणु मिगलान, गगनदीप आशु, यश अरोड़ा, नरेश सहगल, राकेश गुप्ता, गौरव गर्ग, सुनीता रानी, सुरेश कुमार, अनिल बजाज, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय
फोटो : शिरड़ी सांई मंदिर में साईं पाठ करतेे श्रद्धालु।