यूपी

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म

योगेंद्र गौतम, उन्नाव

शहर के पी.3 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया, महिला ने 2 बेटियां और एक बेटे को जन्म दिया।जानकारी के अनुसार,उन्नाव के सरोसी निवासी महिला को तेज दर्द के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।महिला ने दोपहर करीब 1 बजे तीन बच्चों को जन्म दिया,तीन बच्चों के आने से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।साथ ही तीनों बच्चे नार्मल डिलीवरी से पैदा हुए हैं,डॉक्टरों ने बताया कि काफ़ी बड़ा केश था।पूरी टीम ने सहयोग करते हुए तीन बच्चो की नार्मल डिलिवरी करा पाई।साथ ही परिजनों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि उनके घर मे एक साथ तीन-तीन मेहमान आए है।इनमें दो बेटियां हैं,लोगों के मांग कर भी बच्चे नहीं होते हैं।उन्हें तो भगवान ने सौगात दी है, वहीँ पी 3 हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर ने बताया कि अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है,जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *