उत्तराखंड

टनकपुर-चलथी बारहमासी रोड पर आए दिन हो रहा भूस्खलन

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
निर्माणाधीन टनकपुर-चम्पावत-चलथी बारामासी रोड पर आए दिन हो रहे भूस्खलन से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भूस्खलन से आये दिन रोड जाम हो जा रही है तो कई लोगों की बारात लेट हो जा रही हैं. यात्रियों का भी बुरा हाल ही है जहाँ रास्ते में यात्रियों के बच्चों को दूध आदि के लिये परेशान होना पड़ रहा है. साथ ही परिवहन निगम की जेब पर भी मार पड़ रही है. पर्वतीय इलाकों से जाने वाले सेना के जवानों को ट्रेन छूटने का और समय से ऑफिस में हाजिरी न लगने का डर है.


गत् 22 अप्रैल को चल्थी में निर्माणाधीन बारहमासी रोड पर भूस्खलन होकर मिट्टी आने पर आज सुबह से ही यात्रियों को टनकपुर, चम्पावत और लोहाघाट में रोक दिया गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस के कारण सब सामान्य रहा लगभग 11 बजे रास्ता साफ करने के बाद ही गाड़ियों को छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *