उत्तराखंड

बस्तिया में शेर का आतंक, कई मुर्गियों को बनाया निवाला

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
बस्तिया गांव में इन दिनों शेर के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. यहां आजकल शेर की चहल-पहल बहुत बढ़ गयी है. समाजसेवी हरीश लापड़ ने बताया कि रविवार रात शेर नरेश चन्द्र के मुर्गी बाड़े से 3 बार आकर 7 मुर्गी ले गया, जिसकी सूचना वनकर्मी खुल्बे को दी गई है.


इससे एक दिन पूर्व ललित राम की 3 मुर्गी, प्रकाश राम की 2 मुर्गी, और लाली राम के मुर्गी बाडे़ में मुर्गी को घायल कर दिया था. आनंद सिह व इंद्र सिंह बिष्ट के घर के पास भी शेर देखा गया. रविवार और शनिवार रात लाइट न होने से शेर घर-घर मुर्गी के लिए दस्तक दे रहा है, ग्रामवासी फ़िर से दहशत मे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *