मनोरंजन मुंबई

कास्टिंग काउच को लेकर सरोज खान ने दिया विवादित बयान, पढ़ें क्या कहा

मुंबई। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर जहां पिछले दिनों एक तेलुगु फिल्म अभिनेत्री टॉपलेस होकर सड़कों पर विरोध जताती नजर आई थी वही अब सरोज खान ने इसे लेकर एक विवादित बयान दिया है। सरोज खान ने कहा है कि यह चला आ रहा है बाबा आदम के जमाने से। हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। गवर्नमेंट के लोग भी करते हैं तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो वह कम से कम रोटी तो देती है रेप करके छोड़ तो नहीं देती।
सरोज खान के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ। कई लोगों ने सरोज खान का विरोध किया है। उनका कहना है कि सरोज खान ऐसा बयान देकर कास्टिंग काउच को समर्थन कर रही है जो कि गलत है।
सरोज खान के इस बयान पर अभिनेत्री सोफी चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सरोज खान कैसे इस तरह का बयान दे सकती हैं। सोफी ने कहा कि बॉलीवुड मैं नाम और शोहरत कमाने का सपना लेकर मुंबई आने वाली कोई भी लड़की किसी के साथ सोना नहीं चाहती लेकिन उसे इसके लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर मैं फाइनेंस लि स्ट्रांग नहीं होती तुम मुझे एक महीने में ही लंदन वापस लौटना पड़ता।
वहीं, राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि यह हर जगह है। पार्लियामेंट भी इससे अछूता नहीं है। अब जरूरत है पूरे देश को इसके लिए खड़ा होने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *