रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के पलामू पंचायत के स्कूल मैदान में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन उपमुखिया भागीरथ महतो, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद प्रसाद अग्रवाल, सचिन कुमार महतो ने संयूक्त रूप से द्धीप प्रज्जवलित कर किया। सांसद रविंद्र कुमार पांडेय देर रात पलामू पहुंचे और 7 दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं गणेश जी, कार्तिक जी, हनुमान जी एवं जगत जननी जगदंबा मां गौरी की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत की तथा यज्ञ शाला की परिक्रमा कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने सांसद को माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद नें अपने भक्तोजनों एवं श्रद्धालुआंे को शुभकामना देते हुए कहा कि यज्ञ से गांव, ग्राम एवं क्षेत्र कि शुद्धि होती है। यज्ञ सामूहिक रूप से प्रत्येक वर्ष होनी चाहिए। इसे परिवार व समाज में अच्छी संस्कार मिलती है। इसके अलावे सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो व नावाडीह एमओ निर्मल कुमार सिंह भी यज्ञ में शामिल होकर हवन व परिक्रमा किए। यज्ञ के अंतिम दिन देव पूजन के साथ ब्राह्मण, दरिद्र नारायण भोज हुआ। साथ ही देवी-देवताओं का नगर भ्रमण कराया गया। और यज्ञ की पूर्णाहुति की गयी। इधर, क्विज प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों में गुड़िया कुमारी, कुंती कुमारी, कौशिल्या कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद अग्रवाल को यज्ञ के कमेटि के प्रवक्ता अमित कुमार महतो व उप सचिव अशोक अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यज्ञ को सफल बनाने में बालेश्वर महतो, चंद्रकिशोर महतो, उमेश कुमार महतो, रामेश्वर महतो, जालेश्वर महतो, चैलेश्वर महतो, निर्मल महतो, प्रेम कुमार महतो, चंद्रदेव सिंह, बैजनाथ मुंडा, हरिलाल महतो, टेकोचंद महतो, रामचंद्र महतो, जितेंद्र प्रसाद, सेवा महतो, रामेेश्वर महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

यज्ञ की पूर्णाहुति में पहुंचे सांसद, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन




