हरियाणा

शोध में गुणवत्ता से ही भारत बनेगा विश्व गुरु : कुलपति

कुरुक्षेत्र (ओहरी )

राष्ट्र्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पाँचवे दिन ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को स्कूली छात्रों के साथ शहर मे रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया । स्कूली छात्रो ने जिला ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर पैदल चलते हुए अपने हाथों में लिए हुए स्लोगनों, बैनर इत्यादी के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों बारे जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया ।
सडक दुर्घटनाओं के ग्राफ में कमी लाने के उदेश्य से भारत सरकार द्वारा 23 से 30 अप्रैल तक चलाये जा रहे सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत विधार्थियों तथा आमजन में यातायात नियमों की पालना करने हेतू जागरुकता लाने के उदेश्य से जिला पुलिस की टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलो मे विधार्थियो तथा स्कूल स्टाफ को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए जागरुक किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया पुलिस अधीक्षक आभिषेक गर्ग के आदेशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिला के आमजन को यातायात नियमों के बारे मे जानकारी दी जाती है तथा उनकी पालना करने हेतू जागरुक किया जाता है। ताकी नियमों की अवहेलना के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाले अमूल्य जान माल के नुक्शान को बचाया जा सके। इस कड़ी मे थाना प्रबन्धक यातायात निरीक्षक देवेन्द्र कुमार की टीम द्वारा 27 अप्रैल को शहर के गीता निकेतन आवासीया विधालय के विधार्थियो व स्टाफ को यातायात नियमों की पालना करना क्यो जरुरी विषय बारे जागरुक किया तथा स्कूल के बच्चो ने यातायात पुलिस के साथ शहर मे एक यातायात नियम जागरुकता रैली भी निकाली। वहीं निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्वारा नया बस स्टैंड पर नव नियुक्त रोडवेज के ड्राईवरो को यातायात नियमो की जानकारी दी तथा नियमो की पालना करने हेतू शपथ भी दिलवाई।
बाक्स: राहगिरी मे दिखाई जाऐगी लघु नाटिका।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के निर्देशानुसार रविवार 29 अप्रैल को शहर मे पहली बार मनाई जा रही राहगिरी मे जिला पुलिस की तरफ से यातायात नियमो को दर्शाती एक लघु नाटिका का मंचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *