हरियाणा

भाई ने जीजा के साथ मिलकर बहन को 60 हजार में बेचने का सौदा किया

संजय राघव, सोहना
सोहना में एक इस तरह का मामला सामने आया है जहां पर भाई ने शादी के नाम पर  अपनी बहन को बेचने का सौदा 60 हजार रुपये में तय कर लिया लेकिन जब इस बात की भनक पीड़िता युवती को लगी तो वो घर से मौका पाकर प्रेमी संग चली गई।जिसके बाद पहले तो दोनों ने आर्यसमाज मंदिर में शादी की ओर फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट में शादी का रजिस्टेशन भी करा लिया।

-मुजफरनगर यूपी की रहने वाली एक युवती सोहना में अपनी बहन के यहाँ रहने के लिए आई थी lजहां पर युवती के भाई बहन और जीजा ने युवती को बेचने का सौदा 60 हजार रुपये में किसी व्यक्ति के साथ कर लिया जिसकी भनक युवती को लग गई lइसी दौरान युवती ने इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दी जिसके बाद मौका पाते ही युवती प्रेमी संग घर छोड़कर फरार हो गई।बाद में युवती के भाई ने दो लोगों के खिलाफ सोहना थाना पुलिस में अपनी बहन को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा भी दर्ज करा दिया जहाँ उसने बताया कि उसके भाई व जीजा ने उसे बेकने का प्लान तैयार किया था लेकिन उसे पता चलते ही वह अपने प्रेमी के संग चली गई व दोनों ने शादी कर ली l जिसकी असली हकीकत उस समय सामने आई जब पीड़िता युवती ने अपने बयान अदालत में दर्ज कराए।
जहाँ उसने बताया कि उसके भाई व जीजा ने उसे बेकने का प्लान तैयार किया था लेकिन उसे पता चलते ही वह अपने प्रेमी के संग चली गई व दोनों ने शादी कर ल
फिलहाल युवती ने अपने घर वालो पर जान से मारने का शक भी जाहिर किया है।
जाँच अधिकारी रामबीर ने बताया की-पुलिस ने इस मामले में युवती के अदालत में 164 के बयान दर्ज कराने के बाद युवती को उसके ससुराल पक्ष के लोगो के हवाले कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *