मनोरंजन मुंबई

बॉलीवुड में कोई रेप नहीं होता, सब कुछ मर्जी से होता है : राखी सावंत

Share now

मुंबई| बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर बयानबाजी का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है| कुछ दिन पहले मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक विवादित बयान दिया था और बाद में माफी भी मांग ली थी| उससे पहले बॉलीवुड की एक अभिनेत्री हैदराबाद की सड़कों पर कास्टिंग काउच के विरोध में टॉपलेस होकर प्रदर्शन करती नजर आई थी| फिर राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने कहा था कि संसद भी इससे अछूता नहीं है| अब बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने विवादित बयान दिया है|
राखी सावंत ने कास्टिंग काउच को स्वीकारते हुए कहा है कि यहां रेप नहीं होता यहां सब कुछ अपनी मर्जी से होता है| इंडस्ट्री लोगों के लोगों के सामने सब कुछ होता है और वह इसलिए चुप होते हैं कि चलिए काम तो चल रहा है| राखी ने कहा कि यहां लोग जानते हैं कि नई लड़कियां कुछ भी करने को तैयार हो जाती है| उन्होंने कहा कि आजकल तो लड़कियां खुद कहती है कि कुछ भी कर लो पर मुझे काम दे दो|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *