झारखण्ड

बोकारो थर्मल में दो मोटरबाइक में भिड़ंत, तीन घायल, एक गंभीर

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल-कथारा मुख्य पथ के डीवीसी आवासीय कॉलोनी एच एमडी 69/डी के पास दो मोटरबाईक में सीधी भिंडत हो गयी। घटना साढे छह बजे की है। बताया जाता है जांरगडीह निवासी पंकज कुमार व सन्नी कुमार सिंह बोकारो थर्मल से वापस जांरगडीह जा था। उसी क्रम में कथारा की ओर आ रहे कंजकिरो निवासी मुकेश यादव के मोटरबाईक में तेज रफ्तार से टक्कर मार दिया।

टक्कर इतना तेज था कि मोटरबाईक में सवार चारों युवक दस फीट दूर फेंका गये। बाद स्थानीय समाजसेवी सुनील पांडेय, मुन्ना चौबे व अरविंद तिवारी ने घायलों को स्थानीय डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया।  वहां डा. एस हेम्ब्रम ने प्राथमिक उपचार कर बीजीएच रेफर कर दिया। कंजकिरो निवासी मुकेश यादव व जारंगडीह निवासी सन्नी कुमार सिंह को हाथ, पैर व सर पर गहरी चोट लगी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना के सअनि प्रेममोहन झा ने घायलों का बयान लेकर मोटरबाईक जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *