उत्तराखंड देश

बुलगारिया के साथ रिश्ते होंगे मजबूत : अजय टम्टा

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री और अल्मोड़ा के सांसद अजय कुमार डॉक्टर ने गुलरिया गणराज्य के साथ व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की दिशा में मजबूत पहल की है|
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा बुलगारिया गए और वहां दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए| अपने बुलगारिया दौरे के दौरान अजय टम्टा ने वहां के मिनिस्टर ऑफ इकोनॉमी एमिल कर्निकोलोव के साथ मुलाकात की| इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई| उसके बाद वहां के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक सामूहिक यादगार चित्र भी लिया गया|

बुल्गारिया के मंत्री और उच्च अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा.

अजय टम्टा ने इस संबंध में बताया है कि बुलगारिया गणराज्य के मिनिस्टर ऑफ इकोनॉमी एमिल करनिकोलोव के साथ मुलाकात की| दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई है| जल्द ही इसके सार्थक परिणाम देश के सामने होंगे| बताया जाता है कि इस चर्चा का मुख्य केंद्र कपड़ा उद्योग था| कपड़ा व्यापार को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास अजय टम्टा की ओर से किए जा रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *