देश

चिदंबरम परिवार के पास तीन बिलियन डॉलर की अवैध संपत्ति : शाह

नई दिल्ली| यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम और उनके बेटे के पास लगभग 3 बिलियन डॉलर का काला धन विदेशी बैंकों में जमा है| उनके खिलाफ ब्लैक मनी एक्ट के तहत 4 चार्जशीट दायर की गई है| इसका खुलासा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट में किया|
रविवार को एक ट्वीट कर अमित शाह ने कहा कि पी चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ विदेशों में अवैध खाते संचालित करने और उसमें काला धन रखने के आरोप में ब्लैक मनी एक्ट के तहत 4 आरोप पत्र दायर किए गए हैं| उन्होंने आगे लिखा कि आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चिदंबरम और उनके परिवार का लगभग 3 बिलियन डॉलर काला धन विदेशी बैंकों के खातों में जमा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *