बिहार

लालू के बेटे की शादी से लौट रहे राजद जिला अध्यक्ष समेत चार की हादसे में मौत

अमित कुमार यादव, खगड़िया
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के शादी समारोह से लौट रहे राजद के किशनगंज जिला अध्यक्ष समेत चार पार्टी नेताओं की एक सड़क हादसे में मौत हो गई|
जानकारी के मुताबिक, राजद के किशनगंज जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम उर्फ बबलू, पूर्व मंत्री इस्लामुद्दीन के पुत्र राजद नेता इकरामुल हक बागी, दिघलबैंक प्रखंड अध्यक्ष पप्पू और अन्य साथियों के साथ लालू प्रसाद यादव के बेटे एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के शादी समारोह में शरीक होने के लिए पटना गए थे|

शादी समारोह अटेंड करने के बाद वह आज सवेरे एक वाहन से वापस किशनगंज जा रहे थे तड़के सिमराहा के जैसे ही वह सिमराहा के पास पहुंचे उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चारों की मौके पर ही मौत हो गई|
राजद नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है| साथ ही कर्मठ नेताओं की मौत को बहुत बड़ी क्षति बताई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *