उत्तराखंड

पालिका के वार्ड 1 के नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 
टनकपुर आज पालिका के वार्ड नं एक के नागरिकों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि पूर्व वर्षों की बाढ़ को देखते हुए भी साशन प्रशासन अभी तक सोया पड़ा है वार्ड1 के युवा नेता वैष्णव गोयल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में नागरिको ने आरोप लगाया और अपनी बात के समर्थन में ज्ञापनों की प्रतियां भी दी. जिसमें एक ज्ञापन माननीय विद्यायक को बारह अप्रैल 2017 को ओर एक उपजजिलाधिकारी का द्वारा माननीय राज्यपाल को प्रेषित है जिसकी कॉपिया जिलाधिकारी चम्पावत,सिचाई विभाग व पुलिस को दी गयी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है.

नागरिको ने कहा कि जल्द ही हनुमान गड़ी से लेकर लष्मी धर्मशाला तक सुरक्षा दीवार का कार्य चालू ना होने पर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे कार्यक्रम में मोहित, अमर,सचिन, अभिजीत, दुर्गा देवी, शंकुन्तला देवी, गीता देवी,माया देवी,विद्या देवी, सुमन सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *