देश

भाजपा हमारे विधायकों को मंत्री पद और 100 करोड़ का लालच दे रही है : कुमार स्वामी

Share now

बेंगलुरु| कर्नाटक में सत्ता का घमासान और तेज हो गया है| सबसे कम सीटें लाने के बावजूद किंगमेकर की भूमिका अदा करने वाली जनता दल सेकुलर की नेता और मुख्यमंत्री के दावेदार HD कुमार स्वामी ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है|
कुमार स्वामी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हमारे विधायकों को लालच देकर खरीदने की और तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि bjp वाले हमारे विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद और 100 करोड़ रुपए कैश देने का ऑफर कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए बीजेपी एकदम निचले स्तर तक गिर चुकी है| बता दें कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी भले ही सबसे अधिक सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन वहां bjp की सत्ता का खेल बिगड़ता नजर आ रहा है| एक दिन पहले ही कांग्रेस ने जनता दल सेकुलर को सरकार बनाने का ऑफर दिया| साथ ही कांग्रेस ने कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का भी ऑफर दिया है| कांग्रेस यह सब भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए कर रही है| इसके बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गई और जनता दल एस किंग मेकर की भूमिका में आ गई| गत दिवस यह चर्चा हो रही थी कि जनता दल एस के 12 विधायक कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री बनाने और कांग्रेस से गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं| इसके बाद कुमार स्वामी का आज यह बयान आया है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *