हरियाणा

रोड शो और राहगिरी को लेकर पुलिस के व्यापक प्रबन्ध

Share now

कुरुक्षेत्र, ओहरी

19 मई शनिवार शाम मुख्य मन्त्री हरियाणा का थानेसर शहर मे रोड शो व रविवार सुबह राहगिरी प्रोग्राम मे आगमन को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। सुरक्षा प्रबन्धो का जायजा लेते हुऐ पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि मुख्य मन्त्री के कुरुक्षेत्र मे आगमन को लेकर पुलिस द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं। रोड शौ के दौरान जिला के 7 डीएसपी सहित हजारो जवान वी आई सुरक्षा मे तैनात रहेगें। वर्दी के अलावा सादी वर्दी मे पुलिस के जवानो को तैनात किया गया है। रोड शौ के दौरान रुट डायवर्ट किया जाऐगा तथा यातायात को सुचारु रुप से चलाने के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कनून व्यवस्था को बनाये रखना हम सबका फर्ज है तथा कानून को हाथ मे लेने की किसी को भी इज्जात नही है। कानून व्यवस्था बिगाडने वाले को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाऐगा।
वहीं राहगिरी के बारे मे पत्रकारो को जानकारी देते हुऐ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम लोगों को जिंदगी जीने की राह दिखाएगा। इस राहगिरी में शहर के हजारों लोग एक साथ अपने मन की बातों को सांझा करने के साथ-साथ परम्परागत खेलों का आनंद भी ले पाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को तनाव से खुशी की तरफ लेकर जाना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। अहम पहलू यह है कि इस बार ब्रहमसरोवर के पावन तट पर 20 मई को सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं कुरुक्षेत्र के राहगिरी कार्यक्रम में लोगों के साथ अपने मन की बात को सांझा करने के साथ-साथ 4 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी भी देंगे।
पॉप स्टार गजेन्द्र फौगाट रहेगा आकर्षण का केन्द्र:
आगामी 20 मई को कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पावन तट पर होने वाली राहगिरी इस बार हरियाणवी पॉप स्टार गजेन्द्र फौगाट के सुरो से सजेगी। जानकारी देते हुऐ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवाओ को राहगिरी से जोडने के लिये इस बार प्रशासन ने हरियाणवी पॉप स्टार गजेन्द्र फौगाट को बुलाया है। उन्होने कहा कि हरियाणा मे गजेन्द्र फौगाट की सिंगर के रुप मे एक अलग पहचान है जिसे युवा वर्ग काफी पसंद करता है। इसलिये इस बार 20 मई की राहगिरी मे गजेन्द्र फौगाट और उनकी टीम को आमन्त्रित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा स्कूली बच्चो द्वारा पंजाबी गिद्दा , महाराणा प्रताप स्कूल के बच्चो का हरियाणवी डांस व शहर के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी जाऐगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुरुक्षेत्र मे ऐसा पहली बार होगा जब हरियाणा के मुख्य मन्त्री कई घण्टो तक आमजन के साथ राहगिरी मे शामिल होगें तथा लोगो के साथ पारम्परिक खेल गिल्ली डण्डा , कबड्डी , रस्सा कस्सी जैसे खेल खेलेगें। उन्होने बताया कि मुख्य मन्त्री 4 किलो मीटर की एक रन फोर फन को भी हरी झण्डी दिखाऐगें।

ये रूट रहेगे बन्द :
रविवार सुबह राहगिरी प्रोग्राम के दौरान ये रुट सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक बन्द रहेगें। अर्जुन चौंक से दक्षिणी मुखी मन्दिर तक केडीबी कार्यालय के सामने वाली पूर्ण रुप से वाहन मुक्त रहेगी , बी आर चौंक से ब्रह्म सरोवर की तरफ जाने वाली रोड , अर्जुन चौंक से मल्टी आर्ट कल्चरल सैंन्टर की तरफ जाने वाली रोड इस दौरन बन्द रहेगी। दक्षिणी मुखी मन्दिर से केडीबी कार्यालय की तरफ जाने वाला रास्ता भी बन्द रहेगा।

ये रहेगें पार्किंग स्थल:
रविवार सुबह राहगिरी प्रोग्राम के दौरान दक्षिणी मुखी मन्दिर के सामने वी आई पी तथा दक्षिणी मुखी मन्दिर के पीछे प्रैस व आमजन क लिये पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वही अर्जुन चौंक के पास गुलजारी लाल नन्दा स्मारक के पीछे भी पार्किंग के लिये जगह निश्चित की गई है।
डीएसपी तान्या सिंह ने बताया कि इस राहगिरी मे एचडीएफसी बैंक व होन्डा कम्पनी का विशेष योगदान रहेगा।
फोटो : सुरक्षा प्रबन्धो का जायजा लेते हुऐ पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग व विधायक सुभाष सुधा

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *