हरियाणा

दबंगों ने तोड़ा वाल्मीकि मंदिर, अदालत के आदेशों को भी किया दरकिनार, विरोध करने पर युवकों की भी पिटाई

सोहना, संजय राघव
कस्बे के पहाड़ कॉलोनी में एक दबंग परिवार में परिवार में परिवार में कॉलोनी में बना बाल्मीकि मंदिर को तोड़ डालाl जब इसका विरोध करने का कुछ युवक आए आए तो उन्होंने उन्हें भी पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया lबताया जा रहा है कि अदालत ने भी इस जमीन को मन्दिर का मान रखा है व इस जमीन में छेड़खानी करने से मना करने के आदेश दिए थेl लेकिन आदेश के बावजूद भी दबंगों ने जहां एक तरफ मंदिर को तोड़ा वही विरोध करने वाले युवकों को भी पीट डालाl सोहना पुलिस ने इस मामले में पति पत्नी बेटे सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

सोहना पहाड़ कॉलोनी में करीब 5 मरले जमीन में बाल्मिकी मंदिर बना हुआ है इस मंदिर को लेकर 20 जुलाई को अदालत ने आदेश दिया कि यह मंदिर की जमीन है व इस पर किसी का हक नहीं है l उसके बावजूद कॉलोनी में रहने वाले एक दबंग परिवार नेें इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जिस कारण उन्होंने इस मंदिर को तोड़ डाला l जब मंदिर तोड़ा जा रहा था उस दौरान कुछ युवक इसका विरोध करने आए तो उन लोगों ने उन्हें भी बुरी तरह ही पीट डाला l इसमें एक युवक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया l


थानाप्रभारी अरविद दहिया ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पत राम,सरला, अभिषेक, व बिसु के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *