उत्तराखंड

सरस्वती विद्या मन्दिर में बच्चों को किया जागरूक

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

पाटी विकास खण्ड के स्वर्गीय मदन सिंह महराना सरस्वती विद्या मन्दिर भिंगराड़ा मे मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम बल्लभ भट्ट की अध्यक्षता मे तथा सतीश शर्मा के संचालन मे प्रकाश चन्द्र शर्मा (कार्यकर्ता जिला रेडक्रास सोसायटी) के द्वारा विद्यालय में भैय्या / बहिनों को अन्ध विश्वासों से दूर रहनातथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य,बेटी बचाओ – बेटी पढाओ,नशा हटाओ- जीवन बचाओ,राष्ट्रीय एकता,समरसता आदि शिक्षाप्रद मैजिक शो दिखाये गये । विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम बल्लभ भट्ट ने इन सभी बिषयो पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए समाज तथा राष्ट्रीय कार्यकर्मों मे सहयोग की अपील की। और सभी का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम मे आचार्य विनोद जोशी,हेम चन्द्र जोशी तथा आचार्या सुनीता जोशी, गीता भट्ट आदि ने इस कार्यक्रम मे सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *