झारखण्ड

ऊपरघाट में एक ट्रैक्टर अवैध लकड़ी, एक पिकअप और तीन बाइक जब्त

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो एएसपी सुभाषचंद्र जाट के गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात पेंक-नारायणपुर पुलिस ने ऊपरघाट के विभिन्न इलाकों में अवैध धंधों को लेकर एक अभियान चलायी गयी। इस दौरान बरई पंचायत के असनाटांड गोदोनाला के समीप एक ट्रैक्टर सहित अवैध कीमती लकड़़ी का बोटा जब्त किया और जंगल से लावारिश हालत में एक पिकअप वैन को भी जब्त किया है। वहीं बुडगढ्डा से 3 मोटरबाईक भी जब्त किया है। बताया जाता है कि असनाटांड व बालेडीह में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन में लकडी पहुंचायी जाती है। ऊपरघाट में इन दिनों लकडी का तस्करी का धंधा बडें पैमाने पर हो रहीं है। उग्रवाद प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस व वन विभाग चाह कर भी कुछ नहीं कर पाती है। पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी शिवलाल टुडू ने बताया कि ऊपरघाट के विभिन्न इलाकों से पिछलें कई दिनों से कोयला, लकडी व पत्थर की अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को मिल रहीं थी। सूचना के आलोंक में बेरमो एएसपी सुभाषचंद्र जाट के निर्देंश पर आज रात एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने असनाटांड गोदोनाला के समीप खदेड़कर अवैध लकडी लदा एक टैªक्टर को जब्त किया। इस दौरान रात का फायदा उठाकर धंधेबाज और चालक फरार हो गया। इस मामले में धंधेबाज बद्री साव, अरूण साव व ट्रैक्टर चालक के विरू़द्ध मामला दर्ज किया गया है। जंगल से बरामद पिकअप वैन की जांच की जा रही है। बेरमो रेंजर डीके श्रीवास्तव ने कहा कि जब्त लकडी का अभी बाजार मुल्य लगभग डेढ लाख रूपये है। ऊपरघाट में लकडी तस्करी के खिलाफ पुलिस व वन विभाग की टीम बनाकर एक अभियान चलाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *