झारखण्ड

डीवीसी में हिंदी कार्यशाला सह प्रशिक्षण, प्रतियोगिता का आयोजन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में पीपीएम भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में ‘राजभाषा कार्यान्वयन एवं तिमाही प्रगति रिपोर्ट का महत्त्व एवं उसके भरने का अभ्यास’ पर एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। उद्घाटन परियोजना प्रधान कमलेश कुमार, सीई निखिल कुमार चैधरी व सीई मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भाषा का स्थान सर्वोपरि है। हिंदी की गति पवित्र गंगा के समान प्रवाहमान है। हम कार्यशाला में हुए विचार-विमर्श का आत्मसात््ा करें और मिलजुल कर हिंदी में काम करके इसे चरितार्थ करें। मुख्य अभियंता निखिल कुमार चैधरी कहा कि किसी संस्थान के विकास में कार्यालयी कार्यों का रखरखाव, उसका सही आंकलन एवं आंकड़ों की प्रस्तुित महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

https://youtu.be/c3JEeuwEvSA

इसलिए राजभाषा संबंधी कार्यों का रिपोर्ट मुस्तैदी से भरे। राजभाषा नीति के बेहतर कार्यान्वयन हेतु बीटीपीएस को कुछ राज्यों की प्रतिस्पर्धा में पुरस्कार प्राप्त हुए है। अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारी परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाए। मुख्य अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सरल हिंदी के शब्दों के प्रयोग पर बल दिया तथा दुरूह शब्दों से बचने की सलाह दी। स्वागत भाषण संयुक्त निदेशक दिलीप कुमार व संचालन हिन्दी अधिकारी मो. इस्माईल मिया ने किया और तिमाही प्रगति रिपोर्ट के प्रत्येक बिन्दु का अभ्यास कराया। कार्यशाला के बाद प्रतिभागियों के बीच राजभाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिथिलेश कुमार, राजकुमार रजक, राजेष कुमार, मो. शाहिद इकराम, रामजी सिंह, हरिशंकर यादव, बेणुधर बेहेरा, जयंत कुमार मुर्मू, मोहम्मद अली, विश्वनाथ जाना, एसएम सामुएल, अनिल कुमार मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, रविभूषण कुमार चक्रवर्ती, कपिलदेव दास, एचडी सोरेन, वरूण सरकार, एएएम कैफी, नंदलाल साहू, पंकज कुमार सिंह, भूपनारायण ठाकुर, संतोष कुमार तिवारी, शशि भूषण प्रसाद, नारायण चंद्र पाॅल, श्यामल कुमार देव, सविन्दर सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, दिनेश महतो, दीपनारायण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *