हरियाणा

रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील के नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 1 जुलाई को

नरेश गर्ग, लाडवा
शहर की सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील क्लब के नवनिर्वाचित प्रधानों का पदग्रहण समारोह 1 जुलाई को आयोजित किया जायेगा।

डिंपल गुंबर

रोटरी क्लब के सदस्य अमित सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील में अंतर्राष्ट्रीय प्रधान से लेकर क्लब प्रधान तक किसी भी प्रधान का सत्र 1 जुलाई से 30 जून तक एक साल के लिए होता है जिसके तहत इन संस्थाओं की स्थानीय इकाई का सत्र 2018-19 के लिए रोटरी प्रधान डिंपल गुम्बर, रोट्रैक्ट प्रधान शुभम गोयल व् इनरव्हील प्रधान मीनू गुप्ता को चुना गया है जिनका पदग्रहण समारोह एक जुलाई को एक निजी होटल में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पानीपत से रोटरी मंडल 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रमेश बजाज शामिल होंगे वहीँ रोट्रैक्ट मंडल 3080 के मंडल रोट्रैक्ट प्रतिनिधि गौरांग गुप्ता व् इनरव्हील मंडल 308 की मंडल कोषाध्यक्ष गुरप्रीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शुभम गोयल

उन्होंने बताया कि तीनों क्लबों की कार्यकारिणी भी उसी दिन घोषित की जाएगी। इस अवसर पर विकास सिंघल, राकेश खुराना, दीपक सिंघल, सतपाल धीमान, मनोज गर्ग, वरिंदर सिंह, डिंपल गुम्बर, भूपिंदर सिंह, अंकुर गुप्ता, विशाल मित्तल, शुभम गोयल, अमन गर्ग, इशांत गोयल, अमित बंसल, सचिन ढींगरा, डॉ अमृत गर्ग, गौरव बंसल, मीनू गुप्ता, सीमा गुम्बर, निर्मल खुराना सहित तीनों क्लबों के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *