रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के 400 साल पुराना बांध बड़काबांध का दिन अब बहुत जल्द बहुरेंगे।
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा जल संचयन दिवस के अवसर पर गुरूवार को बड़काबांध का जिर्णोंद्वार कार्य का शिलान्यास डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने किया। खुद विधायक ने जेसीबी मशीन से बड़काबांध का खुदाई कर शुभांरभ किया। बड़काबांध का जिर्णाेंद्वार कार्य की शुभांरभ से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का इजहार करते दिखें। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने जन समस्या को गंभरीता से लिया। और विभाग को तालाब का जिर्णोंद्वार के लिए स्वीकृति दी। इस कार्य के लिए गा्रमीणों ने विधायक को भूरी-भूरी प्रशांसा की। बड़काबांध का जिर्णोंद्वार का शिलान्यास के बाद विधायक ने पलामू पंचायत के ऊपरटोला मंे 440 मीटर पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। इसके बाद ग्रामीणों को संबोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि डुमरी विधान सभा में विकास का एक ऐसा पैमाना बनायी गयी है कि पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के लिए यहां के लोगों को अब दूर भटकना नहीं पडेंगा। हर तरफ कई विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं से विकास का काम तूफान की भांति चल रहा है। आने वाले समय में डुमरी विधान सभा में योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए जगह कम पड़ जायेंगे। पलामू के बड़काबांध यहां के ग्रामीणों को पांच-छ पीढ़ियों से पालनहार बनकर उनके जीवन को श्रृंगार रहीं है। इस अवसर परकिसान मोर्चा के अध्यक्ष लोकेश्वर महतो, हेमलाल महत,े हरि महतो, सुरेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जलेश्वर महतो, चोलेश्वर महतो, प्रेमकुमार महतो, श्रवण रजक, सुजीत सिंह, राजू महतो, बृजलाल हांसदा, फुलचन्द मुर्मू, दामोदर महतो, सनोज महतो, अर्जुन प्रजापति, महेश महतो, संजय महतो, देवकी नदंन महतो, अरुण महतो, दशरथ महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।