झारखण्ड

होली मिलन समारोह के बहाने पूर्व मंत्री माधवलाल ने किया शक्ति प्रदर्शन

Share now

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन 
गोमिया के बोकारो नदी तट स्थित ग्रीनपार्क होटल परीसर में गोमिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सह होली मिलन समारोहका आयोजन शुक्रवार को किया गया। अध्यक्षता निवर्तमान जीप सदस्य मो. गुलशरीफ एवं संचालन समाज सेवी केदारनाथ पंडा ने किया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि दामो दर बचाओ अभियानके संस्थापक सह जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र वर्तमान विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, बरकठा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के नेतृत्व में समारोह बतौर मुख्य अतिथि दामोदर बचाओ अभियान के संस्थापक सह जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र विधायक सरयू राय,बरकठा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव को बुक्के देकर व 51-51 किलो का अलग अलग माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। ततपश्चात मुख्य अतिथियों को शॉल ओढा कर सम्मानित किया।

झारखंड के हम दो निर्दलीय विधायक विधानसभा में माधवलाल के लिए बनेंगे आवाज: सरयू

दामोदर बचाओ अभियानके संस्थापक सह जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कहा की माधव लाल सिंह कर्मठ व ईमानदार नेता है, माधवलाल विधायक व मंत्री रहकर गोमिया क्षेत्र के विकास व जनता का सेवा मात्र किया। उन्होंने कहा झारखंड के हम दो मात्र निर्दलीय विधायक है। जो अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के साथ साथ गोमिया की जनता का भी समस्या को समाधान करेंगे। झारखंड के हम दो निर्दलीय विधायक विधान सभा में माधव लाल के लिए आवाज बनने की बात कही। श्री राय ने जनता को विकास के प्रति जागरूक रहने की अपील भी किया।

बरकठा क्षेत्र विधायक अमित यादव नेभी अपने संबोधन में कहाकी माधवलाल सिंह एक लोकप्रिय नेता हैं,जिनका गोमिया व राज्य की जनता से सीधा जुड़ाव है। कहा विधायक और मंत्री रहे माधवलाल गोमिया सहित राज्य की प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। कहा राजनीति पैसे कमाने का नही बल्कि जनता की सेवा मात्र होता है। उन्होंने कहाकि झारखंड में अब मंत्री बनते हैं तो वेलोग अपने पॉकिट भरने केलिए बनते हैं।अपने परिवारको समृद्धि के लिए करता है। कुल मिलाकर मंत्री लोग झारखंड को बेचने का काम किया है। कहा गोमिया को बचाना है तो माधवलाल के हाथों नेतृत्व देना है। कहा यहां के लोग जमीन देते हैं विस्थापित होते हैं और राज दूसरे लोग करते हैं। ऐसे लोगो से बचने हेतू जनता को जागरूक होना पड़ेगा। झारखंड केपूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधायक मंत्री बनकर क्षेत्र का विकास व जनता का मात्र सेवा करने का मात्र काम किया हूँ, आगे भी जनता की सेवा जारी रहेगा।उन्होंने गोमिया के वर्तमान विधायक को तंज कसा। आज के नेता लोग झारखंड को लूटने का काम कर रहा है। हम जिंदगी भर जनता की सेवा की आज हमारे पास गाड़ी नही है। माधवलाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पेट्रोल डीजल गैस के दामोमें बेहताशा बृद्धि की जिसके कारण आज जनता झेल रही है।उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए विकास के प्रति जागरूक रहने की बात कही।

समारोह में इन लोगों ने किया सम्बोधित

निवर्तमान जीप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी सुरजलाल सिंह, कॉंग्रेस गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पांडे मो. बारिश, प्राचार्य मुरारी चौबे, अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह,कोपेश्वर यादव, जयप्रकाश रविदास, हरिहर साव, सुनील कपरदार, सरयू रविदास, मो.वारिस, अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद, शेखर प्रजापति, अकाश लाल सिंह, जगदीश स्वर्णकार, मुरारी सिंह, रोहित यादव, धनंजय सिंह, इंटक नेता त्रिपाठी जी, महादेव महतो, सूर्योदय सिंह आदी ने सम्बोधित किया। वही प्रमोद कुमार दास,प्रो.रावण मांझी श्रीकांत प्रसाद, धनंजय रविदास, विजय प्रसाद, रावण मांझी, नारायण पाठक, बासुदेव प्रसाद, पुजारी उरांव, गोविंद रविदास, पंडित अवधेश तिवारी, प्रेमचंद कान्दू, शेर मोहम्मद, विष्णु महतो सहित विधानसभा क्षेत्रके हजारों महिला व पुरुष लोग शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *