देश

केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर कैसर ने दी बधाई

आजाद इदरीसी, हसनपुर 

हज कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चौ महबूब अली कैसर ने राजग गठबंधन सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरे होने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सरकार जन आकांक्षाओं को पूरी करने में जुटी हुई है । मोदी जी के नेतृत्व की सरकार विकास को समर्पित सरकार है और वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश खुशहाली की ओर प्रतिपल अग्रसर हो रहा है.
प्रधानमंत्री सड़क योजाना के तहत आज घर घर सड़क पहुँचाया जा रहा है, ढाई सौ आवादी वाले गावों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है। किसानों के लिए बीमा, सिंचाई कई योजना चालू है। आज केंद्र सरकार के कारण घर घर बिजली पहुंच रही है।
वहीं, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार कि कौशल विकास कार्यक्रम से युवाओं को रोजगार मिलने में सहूलियत हो रही है ।महिलाओ के लिये कई कल्याणकारी कार्यक्रम बनाये गये हैं ।मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास कि नीति पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *