झारखण्ड

सीबीएसई की परीक्षा में बोकारो थर्मल केंद्रीय विद्यालय का सौ फीसदी रिजल्ट

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
सीबीएसई परीक्षा के शनिवार को प्रकाशित रिजल्ट में बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने फिर एक बार अपना दबदबा कायम रखा। स्कूल के टॉप दस परीक्षार्थियों मेेें आठ पर छात्रायें तथा दो पर छात्र काबिज हैं। सांइस में 86.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल की छात्रा सृष्टि कुमारी व काॅमर्स में 84.0 अंक लाकर दीपक स्कूल टॉपर रहे।

इसके अलावे टाॅप दस में रितेश कुमार को 83.0, तरूण कुमार को 81.06, तब्बसुम बानो 76.8, आदिति सिन्हा को 75.6, चैताली 76.0 वहीं काॅमर्स में दीपक कुमार रजक 84.0, पूजा पाठक 82.0, प्रतीक्षा कुमारी 78.6, दीपांशु माला 74.9, प्रियंका कुमारी 72.6, मेघा राय 67.4 व अंजलि कुमारी को 66.6 फीसदी अंक मिले।

इस संबंध में स्कूल की प्राचार्य एससी मिश्रा व उपप्राचार्य डी कुमार ने कहा कि स्कूल से कुल 46 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा।

स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्र एवं छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *