बिहार

लोजपा सांसद रामचंद्र का सुंदर वन चौक पर भव्य स्वागत

आजाद इदरीसी, हसनपुर

लोजपा सांसद सह दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान को कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में सुंदरवन चौक पर युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुमार राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. वही श्री पासवान को रोसड़ा तक दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अगुवाई की। सुन्दरवन चौक पर मीडिया द्वारा पूछे जाने पर श्री पासवान ने बताया देश विकास कर रहा है,मोदी जी के द्वारा युवाओं को रोजगार मिल रहा है युवाओं को सही मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की जरूरत है,युवा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह जोशोखरोश के साथ यहां पर पहुंचकर अभिनंदन किया है इसके लिए हम उन्हें तहे दिल से बधाई देते हैं, मौके पर बीरबल पासवान, सुप्रीम कुमार,मो शमीम,परशुराम कुमार,कैफ़ी खान,आजाद इदरीसी,रजनीश यादव ,प्रवीण कुमार पंकज, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, राहुल पासवान,संतोष कुमार यादव,मनीष कुमार, संजय यादव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *