हरियाणा

टेंपो से बाइक टकराने पर पानी विक्रेता व उसके नौकर को आधा दर्जन युवकों ने बुरी तरह पीटा

Share now

सोहना, संजय राघव 
पानी के टेंपो से एक बाइक से टकरा जाने को लेकर एक पानी विक्रेता व उसके नौकर को बाइक पर सवार आधा दर्जन युवकों ने पीट पीटकर अधमरा कर दियाl गंभीर अवस्था में पानी विक्रेता को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया lवही आरोपी अपनी दोनों बाइको को लेबर चौक पर छोड़कर मौके से फरार हो गएl मौके पर जाकर पुलिस ने दोनों बाइकों को को अपने कब्जे में ले लियाl वही मामले की जांच शुरू कर दीl

घायल पानी विक्रेता विस्वामित्र ने बताया कि वह पानी लेकर लेबर चौक की तरफ जा रहा थाl इस दौरान एक बाइक पर सवार युवक ने उसकी टेंपो में टक्कर मार दी जब उसने विरोध किया तो उस पर सवार युवकों ने उसके साथ झगड़ा शुरु कर दिया वही उसकी जेब मे भी हाथ मारकर से पैसे निकालने का प्रयास किया lउसके नौकर को बुरी तरह पीटा l युवकों ने फोन करके एक बाइक पर अन्य युवकों को बुला लिया पानी विक्रेता उसके नौकर को बुरी तरह पीटा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा से उसे रेफर कर दिया गया.
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है l घायलों के बयान लिए जा रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *