झारखण्ड

ऊपरघाट : गुदड़ी के लाल ने किया कमाल

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नक्सलियों की गढ़ से निकला बोकारो का जिला टॉपर। झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में मजदूर का बेटा नवीन कुमार शर्मा ने 86.8 फीसदी अंक लाकर पूरे बेरमो कोयलांचल का नाम रोशन किया है। नवीन डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल बोकारो थर्मल का छात्र है। नवीन बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। उसकी सफलता से पूरा कोयलांचल गौरवांवित महसूस कर रहा है। आगे आईईएस बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई है। एक समय था जब पीपराडीह अपने नक्सली गतिविधि के लिए जिले में जाना जाता था। मोस्ट वांटेंड नक्सली चिराग का यह गृहक्षेत्र रहा है। किंतु नीवन की सफलता ने जहां एक तरफ लोगों में आश्चर्यचकित है वहीं दूसरी ओर खुशी भी जाहिर कर रहे है। अब लोगों को यह अहसास होनेे लगा है कि प्रतिभा जगह, संसाधन व किसी अभाव का मोहताज नहीं होती। नवीन ने यह मुकाम हासिल कर इसे चरितार्थ कर दिया।

नवीन ने सफलता का श्रेय अपने दादा नेमचंद ठाकूर, दादी उर्मिला देवी, पिता कमल लोचन शर्मा, मां ऊषा देवी, भाई सुनील शर्मा, चाचा दिलचंद ठाकूर के अलावा अपने विद्यालयों के शिक्षकों को दिया है। नवीन ने बताया कि वह प्रतिदिन 10-12 घंटे की पढ़ाई करता था। संसाधन के अभाव में भी उसने हिम्मत नहीं हारी। इतना ही नहीं पढ़ाई के अलावा अपने पिता के खेत में भी हाथ बंटाता था। जिला टॉपर बनने की खबर जैसे ही नवीन व उसके परिजन को दी गई उनके खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। देर दोपहर से ही गांव के अलावा कोयलांचल के सुदूर क्षेत्रों से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो  व जिप सदस्य टिकैट महतो ने नवीन की सफलता पर बधाई दी है। साथ ही डुमरी विधायक ने 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर बाइक देकर सम्मानित करने की घोषणा की।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *