हरियाणा

सोहना में अब एक ही खिड़की पर होंगे 189 कार्य

सोहना, संजय राघव

अब किसी भी सरकारी योजना के लिए आम लोगों को दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी बल्कि एक ही छत के नीचे एक ही खिड़की पर योजना के लिए सभी फॉर्मेलिटी पूरी की जाएगी lइसके लिए सरकार ने सब डिवीजन लेवल पर अंत्योदय सरल काउंटर का निर्माण किया है l वह अंतोदय सरल काउंटर सोहना में एसडीएम कार्यालय में तहसील कार्यालय में बनाए गए हैं lइस काउंटर का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि हर व्यक्ति को मात्र एक खिड़की पर ही अपने सभी सरकारी योजना संबंधी कार्य पूरे हो जाएंगेl इससे लोगों का समय बचेगा वही सरकारी योजनाओं का भी सही ढंग से लोगों को फायदा मिल सकेगा.

सरकार ने लोगों को सुविधा दिलाने के लिए जिला स्तर पर अंतोदय काउंटर व सब डिवीजन स्तर पर अंतोदय सरल काउंटर स्थापित किए हैं lइन काउंटरों पर कृषि संबंधी ,पेंशन संबंधी ,डोमोसाईल, लाइसेंस वाहन रजिस्ट्रेशन व अनेक सरकारी सरल योजनाएं के लिए एक आवेदन करना होगा वहीं से सभी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली जाएगी सोहना में यह दो काउंटर एसडीएम कार्यालय व सोहना तहसील मैं बनाए गए हैं एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि सरल काउंटर पर 37 सरल सर्विस व 27 रिवेन्यू संबंधी सुविधा शुरू कर दी गई है lलोगों में इसका प्रचार भी किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *