उत्तराखंड

बिजली के पोल पर काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

बिजली के पोल पर काम रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. उसकी पहचान पप्पू राम पुत्र लालू राम उम्र 32 साल निवासी मनिहार गोठ के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है. परिजनों ने बीस लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है.

युवक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। घटनाा के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है. इस बारे में बात करने पर उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति विभाग का नहीं है. जिसने इसे लगाया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  वहीं सूत्र बताते हैं कि कुछ दलाल पीड़ित परिवार को डरा धमका रहे हैं और इस मामले पर निष्पक्ष जांच की गई तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सौप दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *