बिहार

70 के हुए लालू, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Share now

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 70 वर्ष के हो गए हैं| उनके जन्मदिन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है|
सबसे ज्यादा चर्चा शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से बधाई दिए जाने पर हो रही हैं| शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं तहे दिल से मेरे परम मित्र, सच्चे जननायक, गरीबों के मसीहा और हर दिल अजीज लालू प्रसाद यादव को उनके 70 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं| भगवान उन्हें स्वस्थ रखे और लंबी उम्र दे ताकि वह जनता की सेवा ज्यादा से ज्यादा वर्षों तक कर सकें| इतना ही नहीं सिन्हा ने लालू यादव और उनके परिजनों के साथ ली गई दो तस्वारें भी शेयर की हैं.


उधर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं| उनका स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो| इसके अलावा संग्राम सिंह यादव ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| उन्होंने लिखा है कि खाटी समाजवादी, गरीब, शोषित, वंचित के मसीहा, जिसने कभी विरोधियों के आगे झुकना नहीं सीखा ऐसे हम सबके मार्गदर्शक आदरणीय @laluprasadrjd जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ।

लालू यादव के साथ संग्राम सिंह यादव.

आप हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु हों और देश में साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहें| संग्राम सिंह यादव ने भी लालू यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *