बिहार

खगड़िया पहुंचे महबूब अली कैसर व लोजपा प्रदेश महासचिव का जोरदार स्वागत

खगड़िया : अपने एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर खगडिया पहुँचे सांसद चौ. महबूब अली कैसर एवं उनके साथ लोजपा प्रदेश महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल का एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा खगडिया स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया ।

खगड़िया स्टेशन पर चल रहे कार्यों एवं यात्रियों कि व्यवस्था का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी,अभिषेक कुमार,सोनू अग्रवाल,मांगीलाल शर्मा,अबु ओसामा,ज़फर अली ,पवन जी एवं रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के लोगों ने स्टेशन पर पानी कि किल्लत,दो नंबर प्लेट फॉर्म पर शेड विस्तार,आरओबी निर्माण में तेजी एवं अन्य सुविधाओं से सम्बन्धित मांग को रखा । सांसद कैसर ने सोनपुर डीआरएम को फोन कर सभी समस्याओं से अवगत करवाया ।

सांसद कैसर ने बताया कि हफ्ते भर में आर.ओ ठंडा पानी कि दो यूनिट लग जायेगी और खराब पड़े एक यूनिट एवं चापाकल कि मरम्मत कर दी जायेगी।

साथ ही स्टेशन परिसर एवं प्लेटफोर्म को एल.इ.डी लाइट से जगमग करते हुये सभी पंखों को सही किया जायेगा । रेल यात्रियों कि सुविधा हेतु वाटर वेडिंग मशीन एवं फूड कॉर्नर जल्द शुरू कि जायेगी ।

इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार, डीसीआई शैलेश कुमार ,सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह,लोकेश कुमार,सोसल मीडिया कोर्डिनेटर चंदन कुमार,लोजपा जिला अध्यक्ष मो.मासूम,प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान,अरविन्द वर्मा,हम के जिला अध्यक्ष संजय यादव,ज़फर अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *