झारखण्ड

प्रेमी-प्रेमिका के घर वाले नहीं माने तो शादी के लिये दोनों पहुंच गए थाने

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

बोकारो थर्मल स्थित जीएम बैशाखी  कॉलनी निवासी टी सन्नी ( 26 वर्ष ) पिता के तिलक राजन  एवम सोनी कुमारी ( 19 वर्ष )  पिता गणेश गुप्ता , दोनो  प्रेमी युगल आज मंगलवार को  बोकारो थर्मल थाना पहुंच कर शादी कराने  की फरियाद पुलिस से की । युवक डीवीसी बोकारो  थर्मल पावर प्लांट में निजी कंपनी के अधीन  कार्यरत है जबकि युवती केबी कॉलेज कथारा 12 वी की छात्रा है ।

प्रेमी युगल बोकारो थर्मल थाना पहुँच कर  पुलिस को बताया कि दोनों पड़ोसी हैं और दोनों के बीच  विगत चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है और अब वे दोनों शादी करना चाहते हैं। दोनों अंतरजातीय होने के कारण घर वाले शादी से इनकार कर रहे हैं। इसी वजह से  दोनों प्रेमी युगल  बोकारो थर्मल थाना पहुंच कर शादी करवाने एवम शादी का विरोध कर रहे दोनो के परिजनों से सुरक्षा देने की गुहार  लगाई है । थाना पहुंचे युवक युवती का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं। वहीं, बोकारो थर्मल पुलिस दोनों के परिजनों को मनाने एवं दोनों प्रेमी युगल का विवाह करवाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर  रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *