दिल्ली

जैन के बाद मनीष सिसौदिया भी भूख हड़ताल पर डटे

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 3 दिनों से दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यालय में तीन मंत्रियों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं| मंगलवार को जहां कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी थी वहीं बुधवार सुबह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए| इसकी जानकारी खुद मनीष सिसौदिया ने एक ट्वीट के जरिए दी|


सिसौदिया ने ट्वीट कर लिखा उपराज्यपाल कार्यालय की वेटिंग रूम में इंतजार का आज तीसरा दिन है| LG साहब को समय नहीं मिला कि वह IAS अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराने का आदेश दे सकें और राशन की फाइल को मंजूरी दे सकें. 3 दिन से LG का कुछ ना करना और उनकी जिद यह साबित करती है कि आईएएस अधिकारियों की हड़ताल उपराज्यपाल के इशारे पर ही चल रही है. उन्होंने आगे लिखा कि सत्येंद्र जैन का अनशन आज भी जारी है| दिल्ली की जनता को उसका हक दिलाने के लिए आज से मैं भी अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर रहा हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *