बिहार

सांसद कैसर ने दी ईद की मुबारकबाद

खगड़िया : सांसद सह हज कमिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. महबूब अली कैसर ने ईद की पूर्व संध्या पर लोकसभा क्षेत्र वासियों सहित देश और राज्य की जनता को ईद की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सांसद कैसर ने कहा कि ईद-उल-फितर की बधाई, यह शुभ दिन हमारे समाज में शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा।

वहीं, लोजपा नेता युसुफ सलाहउद्दीन ने भी लोगों को ईद की बधाई दी है ।
सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह ईद सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि लाए. मानवता की सेवा करने के लिए खुद को समर्पित करने का अवसर बने.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *