हरियाणा

बेरोजगारी व पत्नी के झगड़े से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

सोहना, संजय राघव

बेरोजगारी घरेलू कलह के चलते एक 25 वर्षीय युवक फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लियाl मामले की खबर पाते ही रोजका पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया  व पोस्टमार्टम करा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दीl परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश काफी समय से बेरोजगारी को लेकर परेशान था व इसी को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ जिसको लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l
गांव के सरपंच धर्मेंद्र ने बताया कि मृतक दिनेश ठेकेदारी का काम करता था ठे केदारी में भी कोई उसे ज्यादा फायदा नहीं हो रहा था lकाफी समय से बेरोजगारी के चलते घर में भी आपसी कलह बढ़ रहा था  इसी को लेकर घर में पत्नी से झगड़ा हो जाता था lइसी को लेकर दिनेश ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इस संबंध में रोज़का थाना एएसआई राजपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया व शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी  है lपुलिस के अनुसार बेरोजगारी के कारण युवक ने आत्महत्या की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *